एक्शन उदयपुर के तहत निखरा प्रतापनगर का जवाहर नगर पार्क

शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत प्रतापनगर के जवाहर नगर पार्क को वर्धमान पब्लि

 | 

एक्शन उदयपुर के तहत निखरा प्रतापनगर का जवाहर नगर पार्क

शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत प्रतापनगर के जवाहर नगर पार्क को वर्धमान पब्लिक स्कूल सन्दरवास, के विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ अपने प्रयासों से निखारा।

मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि छात्रा छात्राओं ने वर्षों से उपेक्षित पार्क की पूरी सफाई कर इसका रंगरोगन किया। प्रतापनगर के निवासियों ने इस प्रयास की भरपूर सराहना की। प्रातःभ्रमण पर आने वाले मॉर्निंग वॉकर्स ने भी इसका भरपूर आनन्द उठाया व एक्शन उदयपुर कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अन्य स्थानों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News