हरियाणा में जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन शुरू, जाने पूरा प्रोसेस ?

 | 
हरियाणा में जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन शुरू, जाने पूरा प्रोसेस ?

Udaipur Times, Haryana News, रेवाड़ी : PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।

PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2012 से 31.07.2014 दोनो तिथि को मिलाकर आवेदन कर सकते है। जिसका लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 है। 

कक्षा 11वीं में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.06.2010 से 31.07.2012 दोनो तिथि को मिलाकर आवेदन कर सकते है। जिसका लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए हजारीलाल के मोबाइल नंबर 9813019422 पर संपर्क कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News