जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं कक्षा में दाखिले शुरू, जल्दी करें आवेदन

 | 
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं कक्षा में दाखिले शुरू, जल्दी करें आवेदन 

Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मोठूका (फरीदाबाद) में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व चयन परीक्षा-2027 (Lateral Entry Selection Test-2027) हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय, मोठूका के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix9 तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi11 लिंक का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले प्रवेश परीक्षा से संबंधित विवरणिका (Prospectus) का विस्तृत अध्ययन अवश्य कर लें, ताकि पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य निर्धारित शर्तों की जानकारी स्पष्ट रूप से प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News