जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

 | 
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : जवाहर नवोदय विद्यालय, देवराला में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु समानांतर प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।

विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए आवेदन करने के लिए सीबीएसईआईटमस.एनआईसी.इन पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

प्रवेश से संबंधित आवश्यक जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध करवाई जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News