हरियाणा में JE और 2 लाइनमैन गिरफ्तार, ACB ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बिजली विभाग के एक JE और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में ACB ने पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों पर उपभोक्ता से बिजली मीटर की लोड बढ़ाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15A स्थित बिजली कार्यालय के कर्मचारी क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान एक लाइब्रेरी में बिजली खपत के मुकाबले कम क्षमता का मीटर लगा मिला। इस पर विभागीय कार्रवाई का हवाला देते हुए संबंधित उपभोक्ता से संपर्क किया गया। Haryana News
पैसों की डिमांड
जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि मामले को निपटाने और मीटर का लोड बढ़ाने के बदले कर्मचारी पक्ष ने पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता ने उनकी मांग के अनुसार पहले 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, जबकि बाकि 8 हजार रुपए कैश देने की बात तय हुई थी। Haryana News
कैश लेते पकड़े
उपभोक्ता ने जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले की जानकारी ACB को दे दी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय कार्यक्रम के तहत जब शिकायतकर्ता सेक्टर-15ए कार्यालय में नकद राशि देने पहुंचा, तो मौके पर मौजूद टीम ने कार्रवाई करते हुए जेई शोकीन खान और दो लाइनमैन अरूण नरेन्द्र को हिरासत में ले लिया। Haryana News
जांच जारी
ACB अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। Haryana News गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस तरह की वसूली पहले भी की जाती रही है।
