हरियाणा में शिक्षा विभाग के JE-SDO गिरफ्तार, ₹2.93 लाख की रिश्वत लेते ACB टीम ने पकड़ा

 | 
हरियाणा में शिक्षा विभाग के JE-SDO गिरफ्तार, ₹2.93 लाख की रिश्वत लेते ACB टीम ने पकड़ा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में शिक्षा विभाग के JE और SDO को  ACB ने 2.93 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल की बिल्डिंग के बिल पास करवाने की एवज में ठेकेदार से यह रिश्वत मांगी जा रही थी। दोनों ने ठेकेदार से 4 लाख रुपए की डिमांड की थी। Haryana News

जानकारी के अनुसार असमर्थता जताने के बावजूद दोनों 4 लाख से एक रुपया कम लेने को राजी नहीं थे। इसके बाद ही ठेकेदार ने ACB से कॉन्टेक्ट किया और सबूत के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी। टीम ने पहले JE को पकड़ा और फिर SDO को अरेस्ट किया। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों को NH-334बी पर फतेहपुर के पास से काबू किया। फिलहाल, टीम दोनों को अपने साथ ले गई हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News