सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर खाई में उतरी, कई घायल

झाड़ोल के कालिया घाटी की घटना
 | 
accident

उदयपुर 27 दिसंबर 2025। ज़िले के झाड़ोल क्षेत्र से एक बड़ा हादसा सामने आया है। झाड़ोल के कालिया घाटी इलाके में सवारियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में उतर गई। हादसे के वक्त जीप में महिला-पुरुष समेत करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए।

जीप के खाई में उतरने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहनों से झाड़ोल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।

गनीमत यह रही कि जीप खाई में पलटी नहीं खाई, अन्यथा यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

बताया जा रहा है कि झाड़ोल क्षेत्र में प्रतिदिन 100 से अधिक अवैध और ओवरलोड जीपें सवारियों को ढो रही हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में इन अवैध वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

UdaipurNews #Jhadol #KaliaValley #JeepAccident #RajasthanNews #RoadSafety #IllegalVehicles #OverloadedJeep #UdaipurLocalNews  #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews  #UdaipurTimesOfficial