कोटड़ा में जीप पलटी 2 मरे, 10 घायल

उदयपुर जिले के कोटड़ा तहसील के सड़ा गांव में कल देर शाम सवारियों से खचाखच भरी जीप पलट खा गई। जिससे जीप में सवार 2 युवको की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। युवको के शव कोटड़ा के मुर्दाघर में रखवाए गए। घायलों को कोटड़ा के अस्पताल ले जाया गया जहाँ चार घायलों की स्थिति को गंभीर और नाज़ुक हालत को देखते हुए उदयपुर के एमबी अस्पताल लाया गया है।

 | 

घटना की सुचना मिलते कोटड़ा के पुलिस अधीक्षक निरंजन चारण और कोटड़ा के थानाधिकारी देवीसिंह ने मौके पर पहुंच तुरंत 108 एम्बुलेंस मंगवाकर घायलों और मृत युवको के शवों को कोटड़ा अस्पताल पहुँचाया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है की त्यौहार का समय होने के कारण आस पास के ग्रामीण कोटड़ा बाज़ार में खरीदारी करने पहुँचते है। चूँकि ग्रामीणों के पास आवागमन के साधन उपलब्ध नहीं होने से इस रुट पर चलने वाली जीप अक्सर ओवरलोड रहती है जिनसे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News