जीतो उदयपुर क्वीन साईबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल अवेयरनेस पर महिलाओं को दी जानकारी
उदयपुर 12 अप्रैल 2019, जीतो उदयपुर क्वीन द्वारा डिजिटल वूमन वाॅरियर के लिय

उदयपुर 12 अप्रैल 2019, जीतो उदयपुर क्वीन द्वारा डिजिटल वूमन वाॅरियर के लिये साईबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल अवेयरनेस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज होटल लेकएण्ड में किया गया। जिसमें फाइनेन्शियल एण्ड डिजिटल एडवाईज़र अशोक कल्यानी महिलाओं को साईबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल अवयेरनस पर जानकारी दी।
अशोक कल्यानी ने सरकार द्वारा इस सन्दर्भ में चलायी जा रही विभिन्न प्रकार के सुरक्षा एप्स की जानकारी दी। जीतो उदयपुर क्वीन की चेयरपर्सन सोनाली मारू ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यशाला महिलाओं के जीवन में काफी परिवर्तन लायेगी। प्रारम्भ में मुख्य सचिव डाॅ. पूजा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस कार्यशाला के आयोजन में कोषाध्यक्ष चेलना चोकसी व वाइस चेयरपर्सन नेन्सी सिंघवी का विशेष सहयोग रहा। गूगल डवलपर्स ग्रुप में आयोजक पुनीत ओझा ने भी इस बारें में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर जीतो उदयपुर चेप्टर की भी भागीदारी रही।
