राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता मे झलक को कांस्य पदक

रोहतक में संपन्न हुई राष्ट्रीय जूनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के अंर्तगत उदयपुर की झलक तोमर ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया व् कांस्य पदक जीतकर मेवाड़ का नाम रोशन किया। राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि झलक ने राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 54 किलोभार वर्ग मे चौथे दौर मे हरियाणा की मुक्केबाज से हार का सामना किया। उनका पुरे प्रतियोगिता मे अच्छा प्रदर्शन रहा।

 | 

झलक श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला मे राज्य क्रिड़ा परिषद् के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुंडावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। राठौड़ ने बताया कि झलक के इस प्रदर्शन पर उदयपुर के सभी मुक्केबाजों ने हर्ष व्यक्त किया है।

झलक के बेहतरीन प्रदर्शन पर राज्य मुक्केबाजी संघ के सचिव नरेंद्र कुमार निर्वाण, जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह चुण्डावत, राम नारायण कोठारी, दिनेश माली, बालू लाल खोखावत, कुलदीप जोशी, उमेश भारद्वाज, पुष्कर शर्मा, शम्भू सिंह राठोड़, संजय संतवानी, प्रवीण पानेरी, हेमंत चौबीसा, जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी एवं समस्त सदस्यों ने झलक को हार्दिक बधाई दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News