झनकार-2012 का समापन दिवस
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविध्यालय के सामाजिक विज्ञानं एवं मानविकी महाविद्यालय में आज झनकार उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भरतपुर के पूर्व विधायक और राजस्थान विश्वविध्यालय के पूर्व अध्यक्ष रंजित सिंह गुदा और आर्ट्स कॉलेज के डीन शरद श्रीवास्ताव रहे।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविध्यालय के सामाजिक विज्ञानं एवं मानविकी महाविद्यालय में आज झनकार उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भरतपुर के पूर्व विधायक और राजस्थान विश्वविध्यालय के पूर्व अध्यक्ष रंजित सिंह गुदा और आर्ट्स कॉलेज के डीन शरद श्रीवास्ताव रहे। कार्यक्रम शुरुवात विलियम बेंड से हुई और अंत में मिस्टर और मिस झनकार की प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता चार क्रम में रखी गई – पहला ट्रेडिशनल राउंड, दूसरा इंटरव्यू राउंड, तीसरा वेस्टर्न राउंड और चौथा प्रश्न उतर राउंड रखा गया जिसमें सभी स्तर के छात्रों ने भाग लिया और अंतिम में आयुष औदीच मिस्टर और नेहा पंग्लिया मिस झनकार रही। कार्यक्रम के अंत में 13 और 14 को हुई प्रतियोगिता में रहे लगबग 60 विजेताओं को अथिति द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।
13 और 14 की प्रतियोगिता के परिणाम 13 को हुई मेहंदी में सुधा जाट और पूजा जिनगर प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही, 14 को हुई एकल गीत में गजेन्द्र प्रथम, नेहा चारण द्वितीय और बाबु लाल तृतीय रहे, कविता प्रतियोगिता में प्रथम नेहा चारण, द्वितीय कुशदर जोशी और पवन कुमार जैन तृतीय स्थान पर रहे।
