झनकार -2012 उत्सव का दूसरा दिन

सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में चल रहे झनकार-2012 में छात्र आज की रंगारंग प्रस्तुतियों से झूम उठे। कार्यक्रम के मुख्य अथिति राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी, उध्योघ्पति दिलीप सिंह बंसी, संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत रहे। उत्सव में आज एकल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मिमिक्री प्रतियोगिता थीं।

 | 

कार्यक्रम के मुख्य अथिति दिनेश तरवाडी ने बताया कि आज शिक्षा के माध्यम से ही आप सभी छात्रों में से कोई आगे जाकर आई.एस ऑफिसर, आर.एस ऑफिसर, प्रोफेसर बनेगा तो इससे हमारे माता-पिता के साथ सभी को गर्व होगा, इसलिए शिक्षा का जीवन में अधिक महत्व हैं।

झनकार -2012 उत्सव का दूसरा दिन

कार्यक्रम की शुरुवात ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ एकल गीत से हुई। एकल और समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों देख युवा और दर्शकों गानों पर जमकर नाचे एंव साथ ही छात्रों ने मिमिक्री कर दर्शकों को खुभ हंसाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News