झिलमिल 2013 का हुआ समापन

विद्याभवन रूरल इंस्टीट्यूट के सांस्कृति कार्यक्रम का आज रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान एग्रेसिव लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर दर्मेंद्र दवे, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, भाजपा सहकार्यकरता प्रकोष्ट प्रदेश महामंत्री प्रमोद समर और महाविद्यालय निदेशक डॉ. टी.पी शर्मा थे।

 | 

आज आयोजित मिस्टर एवं मिस प्रतियोगिता के साथ नृत्य प्रतियोगिता भी हुयी। मिस्टर और मिस प्रतियोगिता में तीन दौर में खत्म हुई जिसमें पहला दौर इंट्रोडक्शन, दूसरा टैलेंट और तीसरा प्रश्न-उत्तर दौर हुआ जिसमें कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। वही मिस्टर बने एम.साइंस के प्रीतम व्यास और मिस रही एम.साइंस तृतीय वर्ष की छात्र नम्रता राठौड़।

इस अवसर को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. टी.पी शर्मा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृति कार्यक्रम हम वर्ष भर करते आएगे। इन सब कार्यक्रम से ही सभी विद्यार्थियों की रूचि सामने आती है। उन्होंने कहा कि इसमें विद्याभवन के साथ कई दुसरे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लीया जैसे मीरा गर्ल्स, गुरु नानक पी.जी कॉलेज।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News