जिनिशा का एनटीएसई के संशोधित परिणाम में चयन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) के प्रथम चरण का संशोधित परिणाम शनिवार को जारी किया गया। इस परीक्षा का परिणाम पूर्व में 3 फरवरी को जारी किया गया था जिसमें सामान्य श्रेणी में कट ऑफ 131 अंक था। कई विद्यार्थी के अंक 131 से अधिक होते हुए भी उनका नाम परिणाम में चयनित श्रेणी में नहीं दर्शाया गया था। प्रथम चरण का संशोधित परिणाम दिनांक शनिवार को जारी किया गया जिसमें सामान्य श्रेणी में कट ऑफ 132 अंक घोषित किया गया। संशोधित परिणाम में उदयपुर की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा जिनिशा जैन (डूंगरवाल) का चयन हुआ है।

जिनिशा इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में उच्च स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इस अवसर पर जिनिशा ने बताया कि उसको पढ़ने की प्रेरणा उसके पिता रवीन्द्र डूंगरवाल से मिली जो स्वंय भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में आई.ई.एस. अधिकारी है।
जिनिशा ने बताया कि उनकी माता रेखा डूंगरवाल एवं दादी त्रिलोचना डूंगरवाल ने हमेशा पढ़ने के दौरान हौसला अफजाई की। उल्लासित जिनिशा ने यह भी बताया कि उसका भविष्य का लक्ष्य आई.आई.टी. से इंजीनियरिंग कर विश्व स्तर के तकनीकी उच्च संस्थान जैसे स्टेनफोर्ड, हार्वर्ड, एम.आई.टी. से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश सेवा करने का है।