जितेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष एवं महावीर प्रसाद भाणावत आजीवन सरक्षक बनें

उदयपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की द्विवार्षिक सत्र समापन की बैठक आज अग्रसेन नगर स्थित अग्रसेन भवन मे आयोजित की गई। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित किये। जिसमें जितेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष एवं महावीर प्रसाद भाणावत आजीवन संरक्षक बनाये गये।

 | 

इस अवसर पर आयोजित निवर्तमान अध्यक्ष महावीर प्रसाद भाणावत ने कारोबारियों का आव्हान किया कि वे व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ कर सामूहिक प्रयास करें। निवर्तमान महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता द्वारा दो वर्ष की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष तरूण जैन ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। भाणावत ने बताया कि बैठक में सुझाव प्राप्त हुआ कि नवीन मण्डी के पास जमीन क्रय कर वंहा सभी डीलर्स को मिलाकर डीलर्स प्लाजा बनाया जाय। इसके अलावा जीएसटी पर सेमिनार तथा मासिक गतिविधि आयोजित करने पर मंथन किया गया।

चुनाव प्रभारी शांतिलाल जैन ने चुनाव सम्पन्न कराये जिसमें जितेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष चुने गये तथा संस्था की स्थापना से ले कर अब तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले महावीर प्रसाद भाणावत को आजीवन संरक्षक मनोनीत किया गया। जिनका सभी ने हर्ष ध्वनि के साथ अनुमोदना की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News