हरियाणा में 26 अगस्त को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

 | 
हरियाणा में 26 अगस्त को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी 

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में रोजगार विभाग द्वारा 26 अगस्त को लघु सचिवालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में आईसीआईसीआई बैंक, श्री लक्ष्मी टूल टेक इंजीनियरिंग, भिवाड़ी अलवर, रम्या हेल्थ केयर, सुपर डीलक्स स्पोर्ट्स भिवानी सहित अनेक कंपनियों द्वारा भाग लिया जाएगा। इसके साथ ही उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह पखवाड़ा 21 अगस्त से शुरू हो चुका है और पांच सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी दिनेश एवं जिला सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों के साथ-साथ रोजगार संबंधी जानकारी, कौशल विकास तथा व्यावसायिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा अपनी आवश्यकताओं के अनुसार योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग लेकर अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। इससे युवाओं को बेहतर करियर का चयन करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार विभाग का पंजीकरण कार्ड तथा सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर 26 अगस्त को प्रात: 10 बजे लघु सचिवालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News