हरियाणा में 28 जुलाई को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं का होगा सीधा चयन
Udaipur Times, Haryana News, सिरसा : हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय में 28 जुलाई को प्रात: 10:00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में एमडी बायोकोल्स प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी सिरसा, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड तथा ट्रेंज लाइट सहित विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी।
मेले के दौरान पात्र अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य पात्रता एवं चयन संबंधी जानकारी संबंधित नियोजकों द्वारा रोजगार मेले के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले के दिन अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्र, उनकी फोटो प्रतियां, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फैमिली आईडी, रिज्यूमे तथा पासपोर्ट आकार के फोटो अवश्य लेकर आएं।
साथ ही, अभ्यर्थी का नाम जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है और वे रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं, वे पहले अपना पंजीकरण करवाकर उसका प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय, सिरसा से प्राप्त की जा सकती है।
