हरियाणा में 16 जून को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं की होगी सीधी भर्ती
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के भिवानी जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में 16 जून को प्रात 9 बजे रोजगार मेला लगने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस मेले में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, टर्नर, वायरमैन, वेल्डर और कारपेंटर व्यवसाय से पास हुए व अध्ययन कर रहे लड़के-लड़कियां भाग ले सकते हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार ITI भिवानी के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में टोयोत्सु, अंबिका ऑटोमोटिव, सेफ्टी कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बादली झज्जर, यूएनओ मिंडा लिमिटेड सेक्टर 16 HSIIDC बहादुरगढ़, गेब्रियल इंडिया लिमिटेड सेक्टर 34 गुरुग्राम के अधिकारी विद्यार्थियों का अप्रेंटिस व प्लेसमेंट के लिए चयन करेंगे। Haryana News
युवा लेंगे भाग
जानकारी के अनुसार ITI पास छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष तक हो वह भाग ले सकते हैं। Haryana News वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र कुमार व शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने ITI पास छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में हिस्सा लेकर लाभ उठाने की अपील की है।
