हरियाणा में 16 जून को लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

 | 
हरियाणा में 16 जून को लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद जिला रोजगार कार्यालय की ओर से प्रदेश सरकार की 12 सालों की उपलब्धियों पर चल रहे प्रचार अभियान के तहत 16 जून को लघु सचिवालय के पास स्थित DPRC हॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान SBI ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग तथा हरियाणा कौशल विकास निगम द्वारा युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। Haryana News

ये कंपनियां करेंगी भर्ती

जानकारी के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिवानी से जयश्री श्याम बायोफर्टिलाइजर्स, टोहाना से विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स पुन्नी, आई फाइनेंस, एकता हन्नी जांडली, केपी सिक्योरिटी गार्ड एंड मैनपावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा LIC सहित विभिन्न कंपनियां रोजगार मेले में भाग लेंगी। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक इन कंपनियों द्वारा फील्ड ऑफिसर, वेल्डर, हेल्पर, लोन एडवाइजर, डिजिटल मार्केटिंग सेल्स ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, गार्ड, बीमा सखी एवं बीमा सलाहकार सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। Haryana News

किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी

जानकारी के अनुसार जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में साक्षात्कार देने के लिए अभ्यर्थी का नाम हरियाणा के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। Haryana News मेले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून को जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परामर्श शिविर में भाग ले सकते हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News