हरियाणा में युवाओं के लिए नौकरियां ही नौकरियां, 26 मई को यहां लगेगा रोजगार मेला

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में युवाओं के 26 मई को नौकरिया दी जाने वाली है। मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा 26 मई को प्रातः 9 बजे मिनी सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में एडुब्रिज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, स्टारटेक बीपीओ, फाइवफोर्स सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, भारत पे लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी।

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई तथा डिप्लोमा पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। रोजगार कार्यालय की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज तथा बायोडाटा साथ लेकर रोजगार मेले में पहुंचे और अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है, वे भी रोजगार विभाग के पोर्टल hrex.gov.in पर पंजीकरण करने के बाद रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News