हरियाणा में 1 सितंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरियां

 | 
हरियाणा में 1 सितंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरियां 

Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फरीदाबाद में 1 सितंबर 2026 को शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य आईटीआई सहित अन्य युवाओं को रोजगार एवं शिक्षुता के अवसर उपलब्ध करवाना है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फरीदाबाद के प्रधानाचार्य-कम-सहायक शिक्षुता सलाहकार ने कहा कि इच्छुक छात्र एवं युवा 1 सितंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, NIT-5, फरीदाबाद में पहुंचकर मेले में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिक्षुता एवं रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा उन्हें कौशल के अनुरूप बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News