हरियाणा में 14 सितंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी नौकरियां
Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि MSDE भारत सरकार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के आदेशों अनुसार राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर 18ए, एमसीएफ कार्यालय के पास में प्रातः 09:30 बजे, दिनांक : 14 सितंबर 2026 को शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत आईटीआई पास-शुदा छात्रों की शिक्षुता/प्लेसमेंट लगवाने हेतु शिक्षुता कम रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें फरीदाबाद जिले के नामित प्रतिष्ठान भाग लेगें।