हरियाणा में 21 सितंबर को यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में चरखी दादरी जिले के युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिस के अवसर देने के लिए 21 सितंबर को शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय ITI रावतधी में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शिरकत करेंगी। ITI प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि मेले में देश की 50 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा लेगी, जो युवाओं को नौकरी और अप्रेंटिस के अवसर प्रदान करेंगी। प्रवक्ता के अनुसार इस मेले में 900 से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। Haryana News
प्रक्रिया पूरी होने पर योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही ज्वाइनिंग ऑफर लेटर थमा दिए जाएंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने क्षेत्र के सभी इच्छुक और पात्र युवाओं से अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Documents
AADHAAR Card
Date of Birth Certificate (If Available)
Educational qualifications Certificate
Residence Certificate
Caste certificate (Exclude General Category)
One Passport Size Photograph.