हरियाणा में आज यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं का होगा सीधा चयन

 | 
हरियाणा में आज यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं का होगा सीधा चयन 

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा 11 जुलाई को प्रातः 10 बजे फर्रुखनगर स्थित बीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में पेटीएम, एक्सिस बैंक, जस्ट डायल, हिमालया अविज्वा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सहित 25 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी।

रोजगार मेले में स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा।

मंडल रोजगार अधिकारी, गुरुग्राम ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर पहुंचें, ताकि चयन प्रक्रिया में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकें।

उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News