हरियाणा में कल यहां लगेगा रोजगार मेला, सीधी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

 | 
हरियाणा में कल यहां लगेगा रोजगार मेला, सीधी नौकरी पाने का सुनहरा मौका 

Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद द्वारा 11 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बड़खल के प्रांगण में रोजगार मेला/प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में फरीदाबाद के 6 से 7 निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा भाग लिया जाएगा।

मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से बताया गया कि रोजगार मेले के दौरान निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा लगभग 130 रिक्त पदों के लिए योग्य युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि शैक्षणिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार प्रार्थियों को निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।

रोजगार कार्यालय द्वारा बताया गया कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इसके लिए विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार मिल सके।

मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से सभी नौकरी के इच्छुक युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे अपने Resume की 4-5 प्रतियां साथ लेकर 11 सितंबर को प्रातः 10 बजे उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बड़खल के प्रांगण में पहुंचें और इस रोजगार मेले का भरपूर लाभ उठाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News