हरियाणा में कल यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

 | 
हरियाणा में कल यहां लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी 

Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बड़खल के प्रागण में एक रोजगार मेले/प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में अल्पाइन अपैरल्स, स्टड्स एक्सेसरीज़, विक्टोरा इंडस्ट्रीज़ और आर.बी. परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन इत्यादि निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजको द्वारा भाग लिया जायेगा। जिनकी लगभग 120 रिक्तियों के लिए साक्षात्कार करवाए जायेंगे। रोजगार मेले में 10 वी०, 12वी०, स्नातक आईटीआई, डिप्लोमा इत्यादि बेरोजगार प्रार्थियो को निजी संस्थापनाओं में समायोजन हेतु अवसर उपलब्ध करवाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने नौकरी के इच्छुक सभी युवाओं से आग्रह किया है कि वह अपने Resume की 4-5 प्रतियों को साथ लेकर उक्त मेले में भाग ले व इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News