Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी कहर सामने आ रही है। हरियाणा में कल 16 सितंबर 2026 बुधवार को सिरसा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) नाथूसरी चौपटा में रोजगार मेला लगने आ रहा है। इस रोजगार मेले में युवाओं को सीधी नौकरियां मिलने वाली है।
राजकीय आईटीआई नाथूसरी चौपटा में कल 16 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू लगेगा, युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है।
सिरसा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) नाथूसरी चौपटा, सिरसा में कल यानी 16 सितंबर 2026 को युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू (रोजगार एवं शिक्षुता मेला) का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस कैंपस इंटरव्यू में विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। विवरण इस प्रकार है:
कंपनियों एवं पदों का विवरण
Tjikko Door (गाँव भांभूर, सिरसा)
ट्रेड: Welder, Machinist, Turner, Fitter एवं Mech. Tractor
प्रकार: Apprenticeship & On Job
पदों की संख्या: 20
वेतन: ₹11,000 से ₹15,000 प्रति माह
Warivo Electric Mobility (ऐलनाबाद, हरियाणा)
ट्रेड: Electrician, Wireman, Welder, Machinist, Turner, Fitter एवं Mech. Tractor
प्रकार: On Job
पदों की संख्या: 20
वेतन: ₹11,000 से ₹15,000 प्रति माह
जरूरी योग्यता एवं निर्देश:
पासआउट वर्ष: वर्ष 2022 से 2026 तक संबंधित ट्रेड में आईटीआई पासआउट छात्र।
आयु सीमा: 18 से 26 वर्ष।
समय एवं स्थान: दिनांक 16 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, नाथूसरी चौपटा (सिरसा) के प्रांगण में।
साथ लेकर आएं: सभी इच्छुक एवं योग्य युवा अपने साथ अपना पूरा बायोडेटा (Resume) और जरूरी प्रमाण-पत्र लेकर समय पर पहुंचें।
संस्थान द्वारा हरियाणा के सभी राजकीय व निजी आईटीआई के प्रधानाचार्यों व अनुदेशकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने यहाँ के योग्य छात्रों को समय पर इस कैंपस इंटरव्यू में भेजना सुनिश्चित करें।
