हरियाणा के इस जिले में 23 मई को लगेगा रोजगार मेला, JBM समेत 50 कंपनियों में मिलेगा सीधा चयन

 | 

Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद, 21 मई : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में JITO Faridabad Chapter Foundation तथा मण्डल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद व आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर दिनांक: 23 मई 2026 को (प्रातः 09.30 बजे से सांय 04.00 बजे तक) "Hotel Delight Sarover Portica, नीलम बाटा रोड के प्रांगण में एक राष्ट्रीय रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में लगभग 40-50 निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भाग लिया जाएगा जिनमें से कुछ प्रमुख संस्थापनाओं के नाम हैं:- विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, पारसनाथ ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, स्काई पैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बीसीएच इलेक्ट्रिक लिमिटेड फरीदाबाद, रेडिसन ब्लू होटल फरीदाबाद, जेबीएम ऑटो इंडिया लिमिटेड, शाही एक्सपोर्ट्स, प्लासर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पॉली मेडिक्योर लिमिटेड, सनफ्लेम इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज लिमिटेड, अमूल डेयरी, स्टार वायर इंडिया इंजीनियरिंग लिमिटेड, ताज सूरजकुंड रिज़ॉर्ट, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, अल्पाइन शूज प्राइवेट लिमिटेड, इंडो ऑटोटेक लिमिटेड।

इस रोजगार मेले में सभी प्रकार के बेरोजगार प्रार्थियों जैसे, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीसीए, एमसीए व अनुभवी प्रार्थियों को बुलाया गया है जिन्हें निजी संस्थाओं में सुविधाएं हेतू अवसर उपलब्ध कराते का पूरा प्रयास किया जाएगा। सभी इन्छुक प्रार्थी दिये - गए लिंक Jitojobs.org पर रजिस्टर कर सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News