Jobs 2026 : कांस्टेबल के 3991 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 | 
कांस्टेबल के 3991 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जल्दी करें आवेदन 

Udaipur Times, Police Recruitment 2026 : कर्नाटक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Karnataka State Police (केएसपी) ने कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए 3,991 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

दो कैडर में निकली हैं भर्तियां

कर्नाटक राज्य पुलिस ने दो अलग-अलग कैडर के तहत भर्ती निकाली है।
जनरल (मिक्किलिडा/ओक्कालिडा) कैडर: 3,395 पद
कल्याण-कर्नाटक (अनुच्छेद 371-जे) कैडर: 596 पद
इस तरह कुल 3,991 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू : 8 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 3 जुलाई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 4 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि : 2 अगस्त 2026

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने 10वीं तक कन्नड़ भाषा प्रथम या द्वितीय भाषा के रूप में पढ़ी हो या फिर कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कन्नड़ भाषा परीक्षा पास की हो।

आयु सीमा

सामान्य वर्ग : 18 से 33 वर्ष
आरक्षित वर्ग (SC, ST, 2A, 2B, 3A, 3B, कैटेगरी-1) : अधिकतम 35 वर्ष
कर्नाटक के वन क्षेत्र के निवासी : अधिकतम 38 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य, 2A, 2B, 3A, 3B के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। वहीं SC, ST, कैटेगरी-1, पूर्व सैनिक ट्रांसजेंडर के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। 

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

प्रश्न इन विषयों से पूछे जाएंगे—

सामान्य ज्ञान
सामान्य विज्ञान
भूगोल
इतिहास
भारतीय संविधान
राज्य से जुड़े समसामयिक विषय
मानसिक क्षमता
नैतिकता

शारीरिक मानक

पुरुष अभ्यर्थी
लंबाई : 168 सेमी
सीना : 86 सेमी (कम से कम 5 सेमी का फैलाव)
महिला/ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी
लंबाई : 157 सेमी
न्यूनतम वजन : 45 किलोग्राम
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

पुरुष

1,600 मीटर दौड़ : 6 मिनट 30 सेकेंड
लंबी कूद : 3.80 मीटर
ऊंची कूद : 1.20 मीटर
शॉट पुट : 7.26 किलोग्राम वजन को 5.60 मीटर तक फेंकना

महिला/ट्रांसजेंडर

400 मीटर दौड़ : 2 मिनट
लंबी कूद : 2.50 मीटर
ऊंची कूद : 0.90 मीटर
शॉट पुट : 4 किलोग्राम वजन को 3.75 मीटर तक फेंकना

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत 37,500 रुपये से 76,100 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी भत्तों और अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। यह भर्ती कर्नाटक पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News