जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से शुरू हुई नियमित उड़ानें
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रवाना की पहली फ्लाइट
Udaipur Times: Jodhpur Airport New Terminal: 12 जुलाई 2026 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 4 जुलाई को राष्ट्र को समर्पित किए गए जोधपुर एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल भवन से रविवार को नियमित विमान सेवाओं का शुभारंभ हो गया। नवीन टर्मिनल के संचालन के प्रथम दिवस पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रथम उड़ान के यात्री श्री चंद्रवीर सिंह को टिकट एवं स्वागत किट प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। Jodhpur Airport New Terminal
इस अवसर पर नवीन टर्मिनल पर प्रथम उड़ान से आने वाले सभी यात्रियों का राजस्थानी परंपरा के अनुरूप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। लंगा-मांगणियार कलाकारों की मनमोहक लोक प्रस्तुतियों, बैंड बाजे की मंगलध्वनि तथा पुष्पगुच्छ के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया गया। नवीन टर्मिनल परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। इस ऐतिहासिक अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने यात्रियों के साथ केक काटकर इस गौरवपूर्ण क्षण का उत्सव भी मनाया। Jodhpur Airport New Terminal
मीडिया से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से जोधपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण एवं नवीन टर्मिनल के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। अनेक चुनौतियों एवं बाधाओं के बावजूद आज यह संकल्प पूर्णता तक पहुंचा है। Jodhpur Airport New Terminal
उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अवसर पर किए गए वादे के अनुरूप 12 जुलाई से नियमित विमान सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। सूर्योदय के साथ ही नवीन टर्मिनल से परिचालन शुरू होना इस बात का प्रतीक है कि जोधपुर अब आधुनिक नागरिक उड्डयन सुविधाओं के नए युग में प्रवेश कर चुका है।
शेखावत ने कहा कि नवीन टर्मिनल से यात्रा करने वाले यात्रियों के उत्साह और संतोष को देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि जोधपुर आने और यहां से जाने वाले प्रत्येक यात्री को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ शहर की समृद्ध संस्कृति एवं आत्मीयता का अनुभव होगा। यह टर्मिनल जोधपुर की नई पहचान और बढ़ती विकास यात्रा का सशक्त प्रतीक बनेगा। Jodhpur Airport New Terminal
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में आज जोधपुर एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या दस गुना से अधिक बढ़ चुकी है तथा विमान परिचालन में भी लगभग दस गुना वृद्धि हुई है। आज जोधपुर देश के अधिकांश प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क स्थापित कर चुका है तथा शीतकालीन पर्यटन सत्र के दौरान इसकी कनेक्टिविटी और अधिक व्यापक हो जाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के निरंतर विस्तार के साथ आने वाले वर्षों में जोधपुर की हवाई संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं व्यापक होगी। Jodhpur Airport New Terminal
इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली, राजेन्द्र पालीवाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।
