जूनियर बाॅयज में जोधपुर तो गर्ल्स में नागौर रही टीम चेम्पियन

जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर द्वारा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के तत्वाधान में मींरा गर्ल्स काॅलेज स्थित मींरा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में चल रही तीन दिवसीय स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता

 | 
जूनियर बाॅयज में जोधपुर तो गर्ल्स में नागौर रही टीम चेम्पियन

जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर द्वारा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के तत्वाधान में मींरा गर्ल्स काॅलेज स्थित मींरा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में चल रही तीन दिवसीय स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन अन्डर 15 वर्ग के गल्र्स जूनियर वर्ग में नागौर तो अन्डर 17 के बाॅयज जूनियर वर्ग में जोधुपर टीम ने चेम्पियनशीप जीती।

आयोजन सचिव राजेश पालीवाल ने बताया कि अन्डर 15 में गर्ल्स केटेगरी में पूजा चौधरी ने 5 गोल्ड मेडल जीत कर प्रथम रही। सब जूनियर वर्ग में टीम चेम्पियनशीप अन्डर 12 में जयपुर की टीम ने तो बाॅयज में सब जूनियर वर्ग में अलवर की टीम ने चेम्पियनशीप जीती।

उदयपुर जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव अनुराग भटनागर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल गोल्ड, सिल्वर एवं ब्राॅन्ज के कुल 249 मेडल प्रदान किये गये। अध्यक्ष हिम्मतसिंह चोहान ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न केटेगरी में 15 जिलों के 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी ललितसिंह झाला ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में पहली बार इस बार पूर्णतया व्यवस्थित रूप से जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। विशिष्ठ अतिथि पूर्व टाउनप्लानर बी.एस.कानावत एवं नितुल चण्डालिया थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News