डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट का सयुंक्त आयोजन

उदयपुर में निवासरत उत्तराखंड के नागरिको ने रविवार को झील मित्र संस्थान , झील संरक्षण समिति व डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के सांझे में श्रमदान कर झील किनारो व भीतर गन्दगी साफ़ की।

 | 

स्वरुप सागर नयी पुलिया पर आयोजित श्रमदान में जलकुम्भी ,प्लास्टिक,पोलिथिन, कचरे से भरे बोरे , जलीय घास,फूलमालाएं,नारियल व सड़ांध मारती गन्दगी हटाई गई । श्रमदान में रमेश जोशी,आदित्यराम शर्मा,गोविन्द सिंह सलाल,नारायण सिंह,ऋतू पांडे, उमा पांडे , प्रकाश तिवारी,अम्बालाल नकवाल, रमेश चन्द्र राजपूत,दुर्गा शंकर ,तेज शंकर पालीवाल, नन्द किशोर शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया।

श्रमदान पश्चात आयोजित संवाद में डॉ अनिल मेहता , तेज शंकर पालीवाल व नन्द किशोर शर्मा ने कहा कि झील किनारो पर जमा गन्दगी को डिवीडिंग मशीन साफ़ नहीं कर पाती है। ऐसे में प्रशासन को झील स्वच्छता कर्मियों की संख्या बढ़ानी चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News