विक्रम और महेन्द्र को संयुक्त बढत

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भा

 | 

विक्रम और महेन्द्र को संयुक्त बढत

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति स्टेट फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए धमाकेदार व रोचक मुकाबलो के पष्चात् जयपुर के विक्रम मुखिजा व महैन्द्र सिंह राठोड 5.5 अंक के साथ संयुक्त बढत बनाए हुए है।

चेस इन लेकसिटी के उपाध्यक्ष डॉ. ओम साहु ने बताया है कि तीसरे दिन हुए छठे चक्र में महेन्द्र सिंह राठोड ने सोनाक्षी राठोड, विक्रम मुखिजा ने अर्पित सक्सेना, जोधपुर के कांति लाल दवे ने हर्षित शर्मा, बीकानेर के कृष्यप तिवारी ने उदयपुर के नन्द किषोर चन्देल, नितुल खरे ने हेमेन्द्र सिंह, रेल्वे के सुधाकर ने विभव पामेचा, अर्पिता जेन ने रावतभाटा के संजयदास, मंथन चितौडा ने नमन पोरवाल, राजसंमद के किषनलाल कीर ने हर्षित बाबेल को हराकर अपने अंको मे इजाफा किया साथ ही मुख्य बोर्ड पर राजेन्द्र तेली व राघव बागरी, गोविंद चन्देल व आयुष जेन के मध्य बाजी बराबर रही।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि तीसरे दिन हुए चक्रो के पश्चात परिणाम इस प्रकार हैः 5.5 अंक पर विक्रम मुखिजा, महेन्द्र सिंह राठोड 5 अंक पर आयुष जेन, राजेन्द्र तेली, राघव बागरी, सुधाकर, कांतिलाल दवे, नितुल खरे, गोविन्द चंदेल, अर्पिता जेन, कृष्यप तिवारी, मंथन चितोडा, 4.5 अंक पर अर्पित सक्सेना, सोनाक्षी राठोड, किषन लाल, हारिनी आर, हर्षित शर्मा प्रभव माहेष्वरी, कपिल दादिच, दिव्यांषु बाबेल, भावेष पंण्डियार, मुदित बाबेल, अन्मोल शर्मा है।

प्रतियोगिता का अगला चक्र प्रातः 8ः00 बजे खेला जाएगा। व समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह सायः 5 बजे होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News