जोशी के जन्मदिन की राशि उत्तराखंड पीडितों को
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यसमिति सदस्य डॉ. सी.पी जोशी के जन्मदिन समारोह को इस बार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी सादगी से मनाने का फैसला किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यसमिति सदस्य डॉ. सी.पी जोशी के जन्मदिन समारोह को इस बार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी सादगी से मनाने का फैसला किया है।
देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि उत्तराखण्ड की त्रासदी से हुई जन-धन की हानि को देखते हुए डॉ. सी.पी जोशी ने अपने समर्थको से जन्मदिन समारोह सादगी से मनाने की बात कही, जिस पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं की सहयोग राशि को इस बार उत्तराखण्ड बाढ पीडितों के सहायतार्थ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रधानमंत्री राहत सहायता कोष में भिजवाए जाने की बात कही।
डॉ. जोशी ने यू.आई.टी के करीब स्थित नीलकंठ महादेव पर पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा थोड़ी आतिशबाजी कर, प्रसाद वितरित किया गया एवं उनके दीर्घायु एवं मंगलमल जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कार्यकर्ताओ से जन्मदिन सादगी से मनाकर देवालयो में डॉ. जोशी के स्वस्थ एवं दीर्घायु राजनैतिक जीवन की कामना करने का आह्वाहन किया।
