पत्रकार भी हैं कोरोना सेनानी, उन्हें बीमा सुविधा दी जाए: किरण माहेश्वरी
उदयपुर 11 अप्रैल 2020। कोरोना संक्रमण का सामना करने में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस प्रशासन, सफाई कर्मचारियों आदि कोरोना कर्मवीरों को सरकार 50 लाख रुपए की बीमा सुविधा दे रही है। पत्रकारों की भूमिका कोरोना संक्रमण की संकटकाल में जनता तक तथ्य परक सूचनाएं पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पत्रकारों को भी कोरोना कर्मवीर की मान्यता देने का आग्रह किया और कहा कि उन्हें भी अन्य कर्मवीरों के सामान सहायता दी जानी चाहिए।
किरण माहेश्वरी ने आग्रह किया कि पत्रकारों को भी 50 लाख रुपयों की बीमा सुविधा, पीपीइ किट, एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाएं। पत्रकार कोरोना संक्रमण के विरुद्ध संघर्ष में अग्रिम पंक्ति के सेनानी है। जनता का मनोबल बनाए रखने में और सही सूचनाओं के माध्यम से प्रशासन के कार्य को सहज बनाने में वे सराहनीय कार्य कर रहे हैं।