जेएसजी लेकसिटी ने आयोजित किया “समर कार्निवल “

जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी उदयपुर ने ग्रुप परिवार का दिनांक 20 मई 2018 रविवार को महाप्रज्ञ विहार में सांस्कृतिक संध्या एवं चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन  "समर कार्न

 | 
जेएसजी लेकसिटी ने आयोजित किया “समर कार्निवल “

जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी उदयपुर ने ग्रुप परिवार का दिनांक 20 मई 2018 रविवार को महाप्रज्ञ विहार में सांस्कृतिक संध्या एवं चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन  “समर कार्निवल”  के रूप में आयोजित किया  गया जिसमे ग्रुप के छोटे बच्चो से लेकर बडो ने उत्साह के साथ ग्रुप डांस, कपल डांस तथा रंगोली व रेम्प शो  प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ ही आज के परिपेक्ष्य में सोश्यल मीडिया का बच्चो पर क्या कु प्रभाव को नाटक द्वारा मंचन किया गया एवं विशेष रूप से बच्चीओ द्वारा रेम्प शो के माध्यम से एक प्रयास किया गया कि “नन्नी मुन्नी बच्चीओ पर हो रहे जुर्म व अत्याचार को कैसे रोका जाये  इसके लिए लेकसिटी ग्रुप हमेशा प्रयास रत रहेगा एवं समाज को सन्देश के माध्यम से जागरूक किया गया जिसको देख कर सभी भावुक हो गए।

इस कार्यक्रम में उदयपुर जैन समाज के सम्मानित पार्षद श्री राकेश पोरवाल, ओम प्रकाश चित्तोड़ा, प्रवीण मारवाड़ी, पंकज भण्डारी, आशा बोर्दिया ने विशिष्ट अथिति के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर मेवाड़ रीजन के  इलेक्ट चेयरमेन आर.सी.मेहता, पीआरओ अरुण माण्डोत एव युवा फ़ोरम के अध्यक्ष शुभम गाँधी उपस्थित थे। ग्रुप अध्यक्ष सुनील खोखावत ने स्वागत भाषण के साथ सभी अथितिओ का सम्मान किया गया। ग्रुप में 10 नए सदस्यों को शपथ दिलाई गयी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती माधुरी जैन ने किया। धन्यवाद की रस्म ग्रुप सचिव श्री महेंद्र पोखरना  ने अदा की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News