जेएसजी उदयपुर जोन मेवाड़ रिजन घोषित

जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फैडरेशन मुम्बई द्वारा उदयपुर जोन को नववर्ष के तोहफे के रूप मे मेवाड रिजन घोषित कर दिया है। जैन सोश्यल ग्रुप्स उदयपुर के जोन कॉर्डिनेटर मोहन बोहरा ने बताया कि उदयपुर मे आज 20 जेएसजी, 4 संगिनी और 1 युवा गु्रप कार्यरत है जिसमे लगभग 1700 जैन दम्पति सदस्य है जों उदयपुर मे जैन समाज का सबसे बड़ा संगठन हैं, जिसमे श्वेताम्बर, दिगम्बर, मूर्ति पूजक, स्थानकवासी, तेरापंथी, आदि सभी प्रकार के जैनों का समावेश है।

 | 
जेएसजी उदयपुर जोन मेवाड़ रिजन घोषितजैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फैडरेशन मुम्बई द्वारा उदयपुर जोन को नववर्ष के तोहफे के रूप मे मेवाड रिजन घोषित कर दिया है। जैन सोश्यल ग्रुप्स उदयपुर के जोन कॉर्डिनेटर मोहन बोहरा ने बताया कि उदयपुर मे आज 20 जेएसजी, 4 संगिनी और 1 युवा गु्रप कार्यरत है जिसमे लगभग 1700 जैन दम्पति सदस्य है जों उदयपुर मे जैन समाज का सबसे बड़ा संगठन हैं, जिसमे श्वेताम्बर, दिगम्बर, मूर्ति पूजक, स्थानकवासी, तेरापंथी, आदि सभी प्रकार के जैनों का समावेश है।
इस संगठन के मेवाड रिजन घोषित करने के साथ ही नव – निर्मित रिजन मे चित्तौड, भीलवाड़ा, राजसमन्द, प्रतापगढ़, बासंवाड़ा, डूगरपुर, जिले के सेवा कार्यो मे तेजी आयेगी। जेएसजी उदयपुर जोन को मेवाड़ रिजन की घोषणा से उदयपुर मे कार्यरत सभी गु्रप्स मे एक नये उत्साह का संचार हुआ है।
जेएसजी उदयपुर जोन मेवाड़ रिजन घोषित

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News