जेएसजी विजय ने 320 बच्चों को बांटे चप्पल व बिस्किट

पंचायत की 24 आंगनवाडी के उन 320 बच्चों का जिन्हे सोमवार को जेएसजी विजय के पदाधिकारियो द्वारा चप्पल और बिस्किट वितरण करने के साथ ही ढे़र सारा अपनापन भी दिया गया। सूदूर ग्रामीण इलाके मे तेज तपती धूप मे नंगे पैर घूमने वाले नन्हे बच्चों के झूलसते पैंरो को राहत पहुचाने के उद्देष्य से जैन सोश्यल ग्रुप विजय द्वारा सेमारी पंचायत के 24 आंगनबाड़ी के 320 बच्चो को चप्पल व बिस्कुट वितरण किये गये।

 | 
जेएसजी विजय ने 320 बच्चों को बांटे चप्पल व बिस्किट
थैक्यू अंकल,.. आपने हमारे लिए इतना सोचा और इतनी दूर से हमारे लिए चप्पल और बिस्किट लाकर दिये। अब गर्मी मे हमारे पैर नही जलेंगे….यह कहना था सेमारी पंचायत की 24 आंगनवाडी के उन 320 बच्चों का जिन्हे सोमवार को जेएसजी विजय के पदाधिकारियो द्वारा चप्पल और बिस्किट वितरण करने के साथ ही ढे़र सारा अपनापन भी दिया गया।
सूदूर ग्रामीण इलाके मे तेज तपती धूप मे नंगे पैर घूमने वाले नन्हे बच्चों के झूलसते पैंरो को राहत पहुचाने के उद्देष्य से जैन सोश्यल ग्रुप विजय द्वारा सेमारी पंचायत के 24 आंगनबाड़ी के 320 बच्चो को चप्पल व बिस्कुट वितरण किये गये।
संस्थापक अध्यक्ष अनिल नाहर ने कहा कि यह बच्चे हमारा भविष्य है और इन बच्चों के गर्मी मे झूलसते पैर इनकी दैनिक दिनचर्या के साथ ही इन्हे आगे बढ़ने मे काफी तकलीफ देते है और बच्चों की इसी तकलीफ को देखते हुए इन्हे चप्पल वितरीत किये गये है।
इस दौरान जेएसजी विजय के अध्यक्ष गुणवंत वागरेचा ने बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे मे जानकारी ली और बच्चों से गणित के टेबल और अक्षर ज्ञान के बारे मे भी पूछा। वागरेचा ने बच्चों से कहा कि हम समय-समय पर यहां आते रहेगे और कोशिश करेंगे कि शिक्षा को लेकर भी जो जरूरते है उन्हे पूरा करे।
सरपंच शांता मीना ने कहा कि इस तरह की स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण इलाके के इन बच्चों को काफी सहयोग मिला है, और इनकी शिक्षा मे, रहन सहन, खान पीन मे भी गुणवत्ता आई है। कार्यक्रम के दौरान, कीर्ति जैन, गोपाल बम्ब, किशन मेहता,, आंगनबाड़ी इंचार्ज शीला रावत व अन्य कई ग्राम वासी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News