जूनियर अक्षय कुमार फेम विकल्प मेहता 4 को उदयपुर में
उदयपुर 1 जनवरी 2020। बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार के हमशक्ल जूनियर अक्षय कुमार के नाम से प्रसिद्ध विकल्प मेहता 4 जनवरी को उदयपुर में होंगे। विकल्प खासतौर से जैन सोशल ग्रुप समता और समता युवा संस्थान के सिल्वर जुबली वर्ष के द्वारा आयोजित महोत्सव - 2020 कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रुप में शिरकत करेंगे।
जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ सुभाष कोठारी ने बताया कि जूनियर अक्षय कुमार के नाम से देश दुनिया में धूम मचाने वाले विकल्प मेहता अपनी कॉमेडी, एक्शन, डांस और अन्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित कर देंगे।
समता युवा संस्थान के अध्यक्ष रमन कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सिल्वर जुबली वर्ष में किए जाने वाले धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, सेवा कार्य व अन्य कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। इस वर्ष खासतौर से पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कार्य किए जाएंगे।
संयोजक अरुण मंडोत और पुष्पेन्द्र परमार ने बताया कि महोत्सव - 2020 की परिकल्पना डॉ. मनिल मेहता की है, और इस परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए राकेश नंदावत, रमन कुमार जैन, राजेश नाहर, डॉ सुभाष कोठारी की कमेटी बनाई गई है, जो पिछले 2 महीने से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।