फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल में खुशबु बिखेरेंगे जुनियर शेफ

उदयपुर के फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल में नन्हें हाथों की खाना पकाने की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करने हेतु फाॅरम जुनियर शैफ चैम्पियनशिप का आयोजन करने जा रहा है । इस चैम्पियनशिप में दो आयु समूह 7 से 10 वर्ष एवं 11 से 15 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे । फोरम जूनियर शेफ सभी प्रतियोगियों के लिए निः शुल्क है ।

 | 

इच्छुक प्रतिभागी को अपना रजिस्ट्रेशन मॉल के कस्टमर सर्विस डेस्क पर 20 जून तक करवाना होगा। इस चैम्पियनशिप हेतु ऑडिशन 22 जून और ग्रैंड फिनाले 23 जून को होगा । प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को फाॅरम सेलिब्रेशन मॉल की ओर से ट्रॉफी और शॉपिंग वाउचर प्रदान किये जायेगें।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News