जूनियर लॅान टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न
उदयपुर जिला टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में राजस्थान कृषि महाविद्यालय के टेनिस कोर्ट में जूनियर लाॅन टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। एसोसिएशन के सचिव डाॅ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि आज खेले गये फाईनल मुकाबलों में 18 वर्ष व 14 वर्ष आयु वर्ग मुकाबलों का खिताब भाविक श्रीमाली ने जीता। 18 वर्ष आयु वर्ग में भाविक ने एकांश जैन को 8-0 से हराया। 14 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में भाविक ने अपूूर्व जैन को 6-3 से हराया।
उन्होंने बताया कि 10 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में अपूर्व जैन ने विहान अग्रवाल को 5-0 से पराजित किया। युगल मुकाबलों में वीर मदन राठौड़ व प्रनम सिंह की जोड़ी ने अपूर्व व विहान की जोड़ी को 6-4 से हरा कर खिताब जीता।
बालिका वर्ग में माही चैहान ने स्वरा सुहालका को 5-2 से हराया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर अभिमन्यु चक्रवर्ती, राहुल जैन, जीतपालसिंह सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।