न्याय आपके द्वार अभियान: 154 राजस्व प्रकरण निस्तारित
उदयपुर जिले में 9 उपखण्ड क्षेत्रों में आयोजित लोक अदालतों में गुरुवार को 154 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
उदयपुर जिले में 9 उपखण्ड क्षेत्रों में आयोजित लोक अदालतों में गुरुवार को 154 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत धारा 136 ;खाता दुरस्तीद्ध के 78, विभाजन के 21, खातेदारी घोषणा के 18, स्थायी निषेधाज्ञा के 9, नामान्तरण अपील के 1, इजराय के 6, रास्ता धारा 251 ;एद्ध के 2, पत्थरगढ़ी के 3 एवं अन्य यथा धारा 86, 183 ;एद्ध आरण्टी एक्ट के 16 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में सोमवार 8 जून को 9 पंचायत मुख्यालयों पर लोक अदालत एवं कैम्प कोर्ट का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि सोमवार को गोगुन्दा के करदा व तिरोल़, झाड़ोल के जेकड़ा, खेरवाड़ा के छाणी, कोटड़ा के माण्डवा व झेड, मावली के वीरधोलिया, ऋषभदेव के कल्याणपुर व रजोल, सराड़ा के चावण्ड, सलूम्बर के बस्सी सामचोत व बस्सी झंूझावत तथा वल्लभनगर के मेनार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लोक अदालत का आयोजन होगा।