पंजाब यूनिवर्सिटी की मृतक Phd छात्रा ज्योति के भाई को नौकरी और 23 लाख मुआवजा

 | 
पंजाब यूनिवर्सिटी की मृतक Phd छात्रा ज्योति के भाई को नौकरी और 23 लाख मुआवजा

Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़-पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग की दिवंगत रिसर्च स्कॉलर ज्योति के परिवार के लिए संवेदनशील फैसला लिया है। 28 जुलाई 2026 को कुलपति की स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मृतक छात्रा के परिजनों को नौकरी और आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिवंगत छात्रा के भाई, जिसने 10+2 के साथ आईटीआई (इलेक्ट्रिकल) की योग्यता प्राप्त की है, उसे विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रीशियन के पद पर नियमानुसार नियुक्ति दी जाएगी। यह नियुक्ति निर्धारित पात्रता और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद की जाएगी।

इसके अलावा, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिवार को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसमें:

कुलपति के विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपये, तथा
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय के माध्यम से 11 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यह निर्णय दिवंगत छात्रा के परिवार के प्रति संवेदना और कठिन समय में सहयोग की भावना से लिया गया है। आदेश पर रजिस्ट्रार और कुलपति की मंजूरी दर्ज है।

पंजाब यूनिवर्सिटी की मृतक Phd छात्रा ज्योति के भाई को नौकरी और 23 लाख मुआवजा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News