मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार के लिए काढा वितरण शुरु

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, मोतीचौहट्टा में सोमवार 15 जुलाई से मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार के लिए प्रतिदिन जडी-बूटियों से युक्त ताजा काढा तैयार कर प्रात: 9 से 11 बजे तक पिलाया जायेगा।

 | 

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, मोतीचौहट्टा में सोमवार 15 जुलाई से मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार के लिए प्रतिदिन जडी-बूटियों से युक्त ताजा काढा तैयार कर प्रात: 9 से 11 बजे तक पिलाया जायेगा।

चिकित्सालय प्रभारी डॉ.बालकृष्ण शर्मा के अनुसार अंतरंग विभाग में भर्ती रोगियों को नि:शुल्क औषधियों के साथ आवश्यकतानुसार काढा दिया जाता है। सोमवार से प्रतिदिन बहिरंग विभाग में आने वाले रोगियों को भी रोग एवं मौसम के अनुसार नियमित काढा वितरण कर पिलाया जायेगा ताकि किए जाने वाले उपचार के साथ-साथ होने वाली व्याधि से भी बचा जा सके।

असाध्य जटिल रोगों का उपचार –

आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गौरीशंकर इन्दौरिया ने बताया कि मोतीचौहट्टा चिकित्सालय में प्रतिदिन जलौकावचारण, अग्निकर्म, अभ्यंग, स्वेदन, वमन, विरेचन, शिरोधारा, पंचकर्म आदि द्वारा जीर्ण व असाध्य व्याधियों यथा श्वास, पाण्डु, ब्लडप्रेशर, मोटापा, मधुमेह, सिर के रोग, उदर रोग, महिलाओं की महावारी संबंधित रोग व श्वेत प्रदर आदि का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही आँख, नाक, कान व गला रोगों की व दंत रोगों की भी विशेष चिकित्सा सुविधा इस चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही है।

चिकित्सालय में परिवार कल्याण सुविधा व परामर्श के साथ ही प्रयोगशाला में परीक्षणों व ई.सी.जी. की सुविधा भी उपलब्ध है।

नि:शुल्क भर्ती सुविधा – 

चिकित्सालय में रोगियों को भर्ती की नि:शुल्क सुविधा भी उपलब्ध है जहां रोगियों को नि:शुल्क भोजन, दूध, औषध आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News