पतंगबाज़ी के जौहर दिखाने लेकसिटी काइट क्लब के कादिर जाएंगे केरल

उदयपुर 25 अप्रेल 2019 देश के सुदूर दक्षिणी राज्य केरल में आगामी 25 अप्रैल से 6 मई तक आयोजित होने वाले काइट फेस्टिवल में उदयपुर की लेकसिटी काईट क्लब के अन्तराष्ट्रीय पंतगबाज अब्दुल कादिर अपने साथी मक़बूल के साथ हिस्सा लेंगे।

 | 

लेकसिटी काइट क्लब के अध्यक्ष जुनैद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लेकसिटी काइट क्लब के अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाज़ अब्दुल कादिर और मक़बूल 25 अप्रेल से 6 मई तक होने वाले केरल काईट फेस्टिवल आयोजन में भाग लेगे। इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए वे अपनी पतंगो के माध्यम से मतदान जागरूकता की अपील कर लोगों से वोट देने के लिए प्रेरित करेगें।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जुनैद ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाज़ अब्दुल कादिर स्ट्रार ट्रेन, टाईगर, कोबरा व जहाज आकृति की पतंगो के साथ प्रदर्शन करेंगे। अब्दुल कादिर ने बताया की वे केरल काईट फेस्टिवल में लेकसिटी काईट क्लब के सदस्य मकबुल के साथ मिल कर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News