Kal Ka Mousam : राजस्थान-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 15 May 2026, कल का मौसम, कल 15 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
चलिए जानते है कल 15 मई बुधवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देश भर में मौसम प्रणाली: दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 16 मई के आसपास आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज 14 मई की सुबह 5:30 बजे तक उसी क्षेत्र में सक्रिय बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।
पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू क्षेत्र से आगे बढ़कर लद्दाख और आसपास के इलाकों पर पहुंच गया है।
दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड, तथा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं।
एक ट्रफ दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम होते हुए गुजर रही है। वहीं दूसरी ट्रफ दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।
15 मई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम
सिक्किम, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई।
केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पश्चिम राजस्थान में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू चली।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम
सिक्किम, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी हिमालय, बिहार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और छिटपुट बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।
पश्चिम राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में लू चल सकती है।
हरियाणा के मौसम की पूरी अपडेट 14 मई, 2026
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 15 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कल 15 मई को राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा कुछ एक स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। परंतु 16 मई से 20 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में गर्म पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने की भी संभावना बन रही है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
