Kal Ka Mousam : देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी! देखें कल का नया मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 26 May 2026, कल का मौसम, कल 26 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने इस भीषण गर्मी के बीच देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी दी है। देशभर में आज से नौतपे का कहर शुरू होने वाला है, जो 25 मई मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाला है। फिलहाल देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम सही हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर भारी बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर लू चलने वाली है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान सामान्य बना हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 26 May
चलिए जानते है कल 26 मई मंगलवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देशभर के मौसम को लेकर विभाग ने कल यानि 26 मई को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। Kal Ka Mousam 26 May
पूर्वी राज्यों में आंधी के साथ बिजली और वज्रपात आफत गिरा सकती है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। मध्य असम और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं।
13 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, असम और त्रिपुरा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। इस दौरान किसानों और मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam 26 May
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली (29 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश (26-29 मई-तेज हवा-मध्यम बारिश की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 26 May
बिहार में कल का मौसम
बिहार (26-27 मई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और भोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड (26 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, साहेबगंज, दुमका, पाकुर, हजारीबाग, देवघर,जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला,गिरिडीह और पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। Kal Ka Mousam 26 May
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
पश्चिम बंगाल(26 मई-बारिश-आंधी का अलर्ट): जलपाईगुरी, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, बांकुड़ा, कालिम्पोंग, दुर्गापुर और नॉर्थ 24 परगना में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड (26-28 मई- बारिश-आंधी की संभावना): नैनीताल, बागेश्वर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तर काशी में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam 26 May
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश (28 मई आंधी-बारिश की चेतावनी): कुल्लू,शिमला, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और किन्नौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब (26 मई- भीषण गर्मी और लू का अलर्ट): बरनाला, पटियाला, मनसा, बठिंडा, मोगा, जालंधर, गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, संगरूर और होशियारपुर में भीषण गर्मी और खतरनाक लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 28 मई से पंजाब में हल्की से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam 26 May
हरियाणा का मौसम
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (26 मई-हीटवेव की चेतावनी): जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, बूंदी, सीकर, उदयपुर, अनूपगढ़, अलवर, सीकर, करौली, अजमेर, जोधपुर, चुरू, करौली और धौलपुर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मध्य प्रदेश (26 मई- भीषण गर्मी का अलर्ट): राजगढ़, गुना, दमोह, सागर, जबलपुर, उमरिया, मांडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, इंदौर, छतरपुर और विदिशा में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है।
