Kal Ka Mousam : देश के 16 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी! जाने अपने शहरों का हाल
Kal Ka Mousam 22 May 2026, कल का मौसम, कल 22 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में भीषण गर्मी के चलते मौसम बार-बार करवट ले रहा है। कई राज्यों में इस बार भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है।
हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 22 May
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
चलिए जानते है कल 22 मई शुक्रवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देश में भीषण गर्मी के बीच अब एक राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 मई को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। Kal Ka Mousam
पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी है। भारी बारिश और आंधी से किसानों के फसल को नुकसान पहुंच सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक भी एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष भागों और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। Kal Ka Mousam
16 राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 मई को 16 राज्यों यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
दिल्ली में कल का मौसम अपडेट
दिल्ली (22 मई- तेज आंधी की संभावना): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 22 मई की शाम को तेज आंधी की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। Kal Ka Mousam
यूपी में कल का मौसम अपडेट
उत्तर प्रदेश (22 मई-बारिश-आंधी की चेतावनी): गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, आगरा, मथुरा, सोनभद्र, भदोही, बहराइच, गोंडा में कुछ-कुछ जगहों पर आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बिहार में कल का मौसम अपडेट
बिहार (22 मई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): गया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, बांका, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam
झारखंड में कल का मौसम अपडेट
झारखंड (22 मई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): बोकारो, धनबाद, रांची, देवघर, गिरिडीह, खूंटी, सरायकेला, दुमका, जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(22 मई-बारिश-तूफान का अलर्ट): मालदा, दुर्गापुर, नॉर्थ 24 परगना, कूचबिहार, दार्जिलिंग, खड़गपुर, मुर्शिदाबाद,बांकुरा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और उत्तरी दिनाजपुर में बारिश-आंधी की चेतावनी है। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम अपडेट
उत्तराखंड (22 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्र प्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत और ऋषिकेश में बारिश-आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।
हिमाचल में कल का मौसम अपडेट
हिमाचल प्रदेश (22 मई-बारिश-आंधी का अलर्ट): सोलन, शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और किन्नौर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam
पंजाब में कल का मौसम अपडेट
पंजाब (22 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला और तरन तारन में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 25 मई से पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में कल का मौसम अपडेट
राजस्थान (22 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,चुरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, झालवाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और कोटा में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश में कल का मौसम अपडेट
मध्य प्रदेश (22 मई- भीषण गर्मी की चेतावनी): उज्जैन, खरगोन, मुरैना, श्योपुर, रीवा, इंदौर, बालाघाट, झाबुआ, शिवपुरी, ग्वालियर,राजगढ़ और शहडोल भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी है।
