Kal Ka Mousam : हरियाणा समेत देश के 10 राज्यों में तूफ़ानी बरसात का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mousam : हरियाणा समेत देश के 10 राज्यों में तूफ़ानी बरसात का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 31 May 2026, कल का  मौसम, कल 31 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। आज हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश हुई है। आज नौतपे का छठा दिन है और आज भी देशभर में गर्मी देखने को मिली है। कल नौतपे का सातवाँ दिन है और कल का मौसम पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। 

हरियाणा राजस्थान में आज खूब बारिश के साथ ओले गिरे है। हाल ही में मौसम के बिगड़ने से आज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है और हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 31 May

चलिए जानते है कल 31 मई रविवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के अंदर 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि कल (31 मई) देश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। Kal Ka Mousam

इन 10 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जिस 10 राज्यों में बारिश, तूफान और आंधी के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब शामिल हैं।

हरियाणा का मौसम 

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना  है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि  से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली (31 मई से 4 जून- तेज हवाएं चलेंगी): दिल्ली का मौसम 31 मई को सुहावना बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 जून को बड़ी राहत मिल सकती है। बारिश के साथ आंधी को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। 

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

यूपी (31 मई- बारिश का अलर्ट): उत्तर प्रदेश में IMD ने अगले 2 दिनों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। बिजली गिरने का अनुमान है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। एक जून से बारिश की संभावना है। सहारनपुर में भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत 20 जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार (31 मई- ओले की चेतावनी): बिहार के पटना, राजगीर, सिवान, भागलपुर समेत कई जिलों में 31 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। पटना में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान (31 मई- आंधी-बारिश अलर्ट): पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों के लिए आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बारिश और आंधी के असर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल (31 मई से 4 जून- आंधी-तूफान): हिमाचल प्रदेश में 4 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आसपास ओलावृष्टि का अनुमान है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 10 जिलों में आंधी, बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड (31 मई- आंधी की चेतावनी): उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आंधी-तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी है। विभाग ने ‘नजर बनाए रखने’ की चेतावनी दी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिजली कड़कने के साथ आंधी आने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। Kal Ka Mousam

पंजाब में कल का मौसम

पंजाब (31 मई- बारिश का अलर्ट): पंजाब के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और एसबीएस नगर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। Kal Ka Mousam

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम

पश्चिम बंगाल (31 मई- तूफान की चेतावनी): पश्चिम बंगाल के तटों के आसपास समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाने वाले मछुआरों को आगाह किया गया है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लोगों को आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam

तमिलनाडु में कल का मौसम

तमिलनाडु (31 मई- तूफान का अलर्ट): तमिलनाडु के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है। राज्य में अगले एक हफ्ते तक बड़े पैमाने पर बारिश होगी। तिरुचिरापल्ली, नामक्कल, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल और थेनी जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, करूर, सेलम और इरोड जिलों में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है। नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, डिंडीगुल, इरोड, नामक्कल और तिरुपत्तूर जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। तिरुपुर, सेलम, तिरुवन्नामलाई, कृष्णागिरी, करूर, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, धर्मपुरी, मदुरै और शिवगंगा जैसे जिलों में भी अच्छी-खासी बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam

ओडिशा में कल का मौसम

ओडिशा (31 मई- तूफान का अलर्ट): सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, अंगुल, क्योंझर, मयूरभंज, बौध, नुआपड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कंधमाल और देवगढ़ जिलों में बिजली कड़कने और तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News