कला आश्रम आयुर्वेद ने डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते किया शिविर का आयोजन

प्रदेश भर के राजकीय चिकित्सकों की अनिश्चित हड़ताल होने की स्थिति में जनता की समस्याओं एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हास्पीटल, गोगुन्दा के डाॅक्टरों द्वारा आज दिनांक 10.11.17 को गोगुन्दा चैराहा पर शिविर का आय

 | 
कला आश्रम आयुर्वेद ने डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते किया शिविर का आयोजन

प्रदेश भर के राजकीय चिकित्सकों की अनिश्चित हड़ताल होने की स्थिति में जनता की समस्याओं एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हास्पीटल, गोगुन्दा के डाॅक्टरों द्वारा आज दिनांक 10.11.17 को गोगुन्दा चैराहा पर शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में रोगियों की जांच, परामर्श, दवा वितरण एवं काढ़ा वितरण किया गया। सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। आगामी दिनों में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी और आस-पास के गांवों में मोबाईल वैन से भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में प्रो. अरविन्द शर्मा, डाॅ. प्रमोद कुमार भातरा, डाॅ. रिकिल कैलास, डाॅ. संजय, डाॅ. कविता ने सेवाए गई एवं नर्सिंग स्टाफ ने सहयोग किया। शिविर में आम जनता को डाॅक्टरों ने लाभान्वित किया। 111 रोगी इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News